Lucknow G20 Summit: विदेशी मेहमानों के गाइड बनेंगे लखनऊ के अधिकारी, लखनवी नफासत-तहजीब की दी जाएगी ट्रेनिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 05:31 PM IST

Lucknow G20 Summit: जी- 20 सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों के लिए लखनऊ के अधिकारी गाइड बनेंगे। इसके लिए अधिकारियों को लखनऊ के ऐतिहासिक स्मारकों का इतिहास पढ़ना होगा मेहमान जब इन पर्यटन स्थल का दौरा करेंगे तो उनके लिए अफसर गाइड की भूमिका निभाएंगे। उधर, अधिकारियों को लखनवी नफासत और तहजीब की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी मेहमानों के गाइड बनेंगे लखनऊ के अधिकारी
  • धरोहरों के बारे में अधिकारियों को रखनी होगी जानकारी
  • अधिकारियों को लखनवी नफासत-तहजीब की मिलेगी ट्रेनिंग

Lucknow G20 Summit: भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन में कई राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। इन विदेशी मेहमानों को लखनऊ की सैर कराने अधिकारी लेकर जाएंगे। प्रथम श्रेणी के अधिकारी और मजिस्ट्रेटों को लखनऊ का इतिहास भी पढ़ना होगा, ताकि अधिकारी गाइड की भूमिका भी निभा सकें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को ‘सॉफ्टस्पोकन ट्रेनिंग’ भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। ऐसे में जिन अफसरों की ड्यूटी लगाी है, उनको अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। उनके साथ एक भाषा विशेषज्ञ भी रहेगा। अफसरों को ‘सॉफ्टस्पोकन ट्रेनिंग’ यानी लखनऊ की तहजीब और नफासत भी सिखाई जाएगी।

LUCKNOW G-20 Summit

विदेशी मेहमानों के गाइड बनेंगे लखनऊ के अधिकारी (जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार–फाइल फोटो)

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी अफसरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को रेजीडेंसी, इमाम बाड़े और राजभवन का इतिहास पढ़ने और याद रखने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों और उत्पादों की जानकारी रखने के लिए भी कहा है।

End of Feed