UP Milk Mission: यूपी में 'नन्द बाबा दुग्ध मिशन' की शुरूआत, दुग्ध उत्पादकों मिलेगा दूध का उचित मूल्य

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 6, 2023, 08:13 PM IST

Nand Baba Milk Mission: किसान बाजार में नन्द बाबा के लोगो और दुग्ध विकास पोर्टल का किया गया लोकार्पण, मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों को गांवों में ही दूध का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।

UP CM Yogi Adityanath

किसान बाजार में नन्द बाबा के लोगो और दुग्ध विकास पोर्टल का किया गया लोकार्पण

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश को दुग्ध विकास के क्षेत्र एवं दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाये रखने के लिए मंगलवार को एक हजार करोड़ की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत की गयी है ताकि प्रदेश के सभी गांवों में दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को गांवों में ही उनके दूध के उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

सीएम योगी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभूमिखंड गोमतीनगर स्थित किसान बाजार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन कार्यालय का उद्घाटन, 'दुग्ध विकास पोर्टल' का लोकार्पण एवं नन्द बाबा मिशन के लोगो का अनावरण किया।

End of Feed