UP News: कुशीनगर में इंसानियत हुई शर्मसार, दो महिलाओं के बाल मुंडवाकर जमकर की पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 12:17 PM IST

Kushinagar: मुसहर बस्ती में गांव वालों ने महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए एक महलिा और एक युवती के बाल मुंडवा दिए। इसका विरोध करने पर गांव वालों ने गांव से निकालने की धमकी भी दी। दोनों की पिटाई भी की। हालांकि मामला पुलिस के पास दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shaved Two Women Hair: कुशीनगर जिले में गांव वालों के सामने दो महिलाओं के सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला और युवती पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सारे गांव वालों के सामने दोनों के बाल मुंडवा दिये। इसका विरोध करने पर दोनों की पीटाई भी की। गांव से निकालने की धमकी भी दी गई। हालांकि अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

UP News: कुशीनगर में इंसानियत हुई शर्मसार, दो महिलाओं के बाल मुंडवाकर जमकर की पिटाई

UP News: कुशीनगर में इंसानियत हुई शर्मसार, दो महिलाओं के बाल मुंडवाकर जमकर की पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महिला पर अवैध संबंध का लगाया आरोप

End of Feed