यूपी का मौसम 24-June-2025: यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते दिनों यूपी के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर पश्चिमी एरिया में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी थी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों से यूपी के 30 से 32 जिलों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब 24 से 48 घंटों के बीच पूर्वी हिस्से के साथ पश्चिमी हिस्से में भी जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
पूर्वी हिस्से के साथ अब यूपी के पश्चिमी हिस्से में भी होगी झमाझम
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, महामाया नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर, एटा, महामायानगर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कहां हुई कितनी बारिश
बता दें कि पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक बारिश ललितपुर के महरौनी में दर्ज की गई है। यहां करीब 16 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में 13 एमएम, महाराजगंज के निचलौल में 16 एमएम और बलरामपुर, बहराइच, संभल में 7 से 9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
