यूपी में सभी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों का होगा वेरिफिकेशन, लखनऊ महिला हत्याकांड के बाद योगी सरकार सख्त

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में उत्तर प्रदेश के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का वेरीफिकेशन करने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ आने वाले त्योहारों के समय कानून व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए।

लखनऊ में पिछले मंगलवार, 18 मार्च की रात हुई महिला की हत्या के बाद योगी सरकार ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार,23 मार्च की शाम हुई मीटिंग में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन कराए जाने की बात कही। इसी के साथ महिला अपराधों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

up government about to start auto and e rickshaw drivers verification soon

यूपी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का होगा वेरिफिकेशन

ऑटो चालकों का होगा वेरिफिकेशन

रविवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई लॉ एंड ऑर्डर की मीटिंग में सीएम योगी ने सभी जिलों के एसपी और डीएम को चेतावनी दी कि लखनऊ जैसी घटना दोबारा किसी जिले में नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 18 मार्च की रात दुबग्गा के रहने वाले अजय द्विवेदी नाम के एक ऑटो ड्राइवर ने एक महिला की हत्या कर दी थी।

End of Feed