UP: आकाशीय बिजली से 84 लोगों की मौत, बचाव के योगी सरकार ने उठाया ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2024, 09:14 AM IST

UP: यूपी में मानसून की दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक 84 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कमी लाने के लिए यूपी सरकार "उत्तर प्रदेश लाइटनिंग एलर्ट मैनेजमेंट सिस्टम" को स्थापित करने की योजना बना रही है।

UP: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस बीच आकाशीय बिजली के चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। आकाशीय बिजली के गिरने से हो रही मौतों के मामलों में कमी लाने के प्रयास के तहत राज्य सरकार ने जल्द बिजली की पहचान एवं चेतावनी प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई है। राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, "उत्तर प्रदेश लाइटनिंग एलर्ट मैनेजमेंट सिस्टम" को पूरे प्रदेश में तीन चरणों में स्थापित किया जाएगा।

UP

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए यूपी सरकार करेगी ये काम

आकाशीय बिजली गिरने से 84 लोगों की मौत

राहत विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस महीने में अभी तक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 84 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 43 लोगों की जान 10 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे से 11 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे के बीच गई। मृतकों की यह संख्या पिछले वर्ष के मानसून में आकाशीय बिजली से हुई मौतों के मुकाबले बहुत अधिक है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले वर्ष आकाशीय बिजली से 41 लोगों की मृत्यु हुई थी। भारतीय मौसम विभाग की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहां आकाशीय बिजली से सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

End of Feed