Etawah Double Murder : नाबालिग बहनों की हत्‍या की गुत्‍थी सुलझी, सबसे बड़ी बहन ही निकली कातिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 09:31 AM IST

Etawah Double Murder New Update: इटावा में दो नाबालिग बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग की हत्या के मामले में उसकी बड़ी बहन को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Etawah Murder Case Big Updates: इटावा में दो नाबालिग बहनों की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में एक 18 साल की युवती को उसकी दो नाबालिग बहनों के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कबूला है कि उसने ही अपनी दोनों बहनों की हत्या की थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी के घर से एक कुदाल भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Etawah Double Murder : नाबालिग बहनों की हत्‍या की गुत्‍थी सुलझी, सबसे बड़ी बहन ही निकली कातिल

Etawah Double Murder : नाबालिग बहनों की हत्‍या की गुत्‍थी सुलझी, सबसे बड़ी बहन ही निकली कातिल (तस्वीर: Pixabay)

दरअसल, पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही हत्या के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर उससे पुछताछ की। पुछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ही अपने दोनों बहनों की हत्या की थी। कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी की पहचान अंजलि पाल (18) के रूप में हुई है, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि 'हम इस मामले में मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed