दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में दिखे। उन्होंने एक के बाद एक कई आदेश जारी किए। मंत्रियों और अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी। सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल की अहम बैठक की,जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसी में से एक फैसला है भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकना।
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ
ये भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony Live Streaming: कब और कहां देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह
पेपर लीक गैंग के खिलाफ नया कानून
सीएम योगी ने कहा कि चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा। इसे लेकर शीघ्र ही नया कानून लागू होगा। इसके लिए सीएम योगी ने आयोगों के साथ विचार विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर साल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नया कानून तैयार हो रहा है।
परीक्षा केंद्र को लेकर सीएम योगी के सख्त आदेश
सीएम योगी ने कहा कि केवल सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही परीक्षा परीक्षा केंद्र बनेंगे। परीक्षा केंद्र वहीं होगा, जहां हर कमरा सीसीटीवी की नजर में होगा। पेपर सेट होने से लेकर रिजल्ट तक पूरी प्रक्रिया बड़े सुधार किए जाएंगे।
पेपर से लेकर सुरक्षा तक पर आदेश
सीएम योगी ने कहा कि हर पाली में 02 या अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए। प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी का माध्यम से कराना होगा। केंद्र आवंटन में महिलाओं और दिव्यांगों की आवश्यकताओं का ध्या रखा जाएगा। परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के उपरांत शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों तथा एसटीएफ के संपर्क में चयन आयोग रहेगा।
