UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले हुआ योगी कैबिनेट का विस्तार, ये 4 नेता बने मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2024, 05:33 PM IST

UP Cabinet Expansion BJP, RLD, SBSP Minister Join(यूपी मंत्रिमंडल विस्तार): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के अनिल कुमार और भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा को शामिल किया गया है।

UP CM Yogi Adityanath Cabinet Expansion Update: लोकसभा चुनाव से पहले बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रीमंडल विस्तार में चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के अनिल कुमार और भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।

up cabinet expansion

यूपी कैबिनेट का हुआ विस्तार

राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चारो मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई। पर्ण विश्वास है कि आज सभी मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्जवल कार्यकाल के लिए मंगलमय शुभकामनाएं बता दें, योगी सरकार के मंत्रिमंडल में अब 56 मंत्री हो गए हैं। फिलहाल चार मंत्रियों की जगह अभी भी खाली है।

End of Feed