लखनऊ की जी-20 रोड पर हीरोपंती पड़ी महंगी; स्टंटबाजी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, कार हुई सीज

लखनऊ के जी-20 रोड पर शुक्रवार रात को पुलिस ने कार से स्टंटबाजी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी गोमतीनगर विस्तार में एक चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने उनके वाहन के कागजात न दिखाने पर कार को सीज कर दिया।

Lucknow News: लखनऊ के जी-20 रोड पर कार से स्टंटबाजी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह मामला शुक्रवार रात लगभग 11 बजे गोमतीनगर विस्तार में सामने आया, जब पुलिस एक चेकिंग अभियान चला रही थी। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरिंदर चौहान (22) और आकाश त्रिपाठी (20) के रूप में हुई, जो क्रमशः विकासनगर सेक्टर-14 और सेक्टर-11 के निवासी हैं।

2 Youths Arrested for Performing Car Stunt (Symbolic Photo: Canva)

कार स्टंट करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उनसे वाहन के कागजात मांगे, तो वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते पुलिस ने उनकी कार को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर दिया। दोनों युवकों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है, जो सड़क सुरक्षा बढ़ाने और अवैध स्टंटबाजी जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

End of Feed