UP News: यूपी के संभल में महिला दारोगा से अभद्रता करना पड़ा भारी, दो सिपाही गिरफ्तार, नौकरी भी चली गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 11:58 AM IST

Sambhal Two Constables Arrested: संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला दरोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।

Sambhal Two Constables Arrested: आम नागरिक तो दूर की बात है दरअसल, यूपी के संभल के चंदौसी में महिला दारोगा भी सुरक्षित नहीं है। बताया जा रहा है कि संभल के चंदौसी में दो सिपाहियों ने ही जिनके कंधे पर प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा रहता है एक महिला दारोगा के साथ अभद्रता की। पुलिस ने इस मामले में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा जब ड्यूटी करके वापस घर जा रही थी तो कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया उसके साथ अभद्रता की।

UP News: यूपी के संभल में महिला दारोगा से अभद्रता करना पड़ा भारी, दो सिपाही गिरफ्तार, नौकरी भी चली गई

UP News: यूपी के संभल में महिला दारोगा से अभद्रता करना पड़ा भारी, दो सिपाही गिरफ्तार, नौकरी भी चली गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कार रोकी तो की बदसलूकी

दरअसल, अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी। वह जब बुधवार को ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि महिला दरोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।

End of Feed