UP News: घर लौट रहे मासूमों का लिफ्ट में फंसकर बुरा हाल, रो-रोकर लगाते रहे गुहार, देखें ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 05:42 PM IST

UP News: शाम के समय बाहर से खेलकर दो बच्चें घर लौट रहे थे। लिफ्ट में फंसने से दोनों का बुरा हाल हो गया। दोनों मासूम करीब 15 मिनट तक रो-रोकर मदद के लिए पुकारते रहें। हालांकि काफी मशक्कत के बाद दोनों को बचा लिया गया। लेकिन दोनों के दिल में डर का माहौल बना हुआ है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी के फेज 2 के जी 2 टावर से एक मामला सामने आया है। जहां दो मासूम बच्चे करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बच्चे का रेस्कयू कर लिया गया है। बच्चे सही सलामत है। लेकिन इस बात का लोगों में आक्रोश है कि मेंटेनेंस से कई बार शिकायत करने पर भी इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

लिफ्ट में फंसे बच्चों को बचाते हुए मेंटेनेंस के लोग

लिफ्ट में फंसे बच्चों को बचाते हुए मेंटेनेंस के लोग

जोर-जोर से रोने लगे बच्चे

दरअसल, ये बच्चे सोसायटी के फेज 2 के जी 2 टावर में आठवीं मंजिल के रहने वाले हैं। दोनों बच्चे शाम के समय बाहर खेलने के लिए गए हुए थे। वापस ऊपर अपने फ्लैट में जाने के लिए इन्‍होंने लिफ्ट का सहारा लिया। तभी अचानक लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच अटक गई। जिससे बच्चे डरकर घबरा गए। और जोर जोर से रोने लगे। वहीं, बताया जा रहा है कि इन बच्चों की उम्र करीब पांच से सात साल के बीच है।

End of Feed