Snake Bite: आपने नाग-नागिन के बदला लेने की कहानियां जरूर सुनी या पढ़ीं होंगी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नाग-नागिन एक घर पर कहर बनकर टूटा पड़े। नाग-नागिन के जोड़े ने पहले तो दो सगे भाईयों को डसा और बाद में बाप को भी अपना शिकार बनाया।
घटना प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोटवा के धधुआ गाजन गांव की है। सांप के डसने से दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई, वहीं बाप का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।
सोते समय सगे भाईयों को बनाया शिकार
जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाला बबलू काम के सिलसिले में शहर में रहता है। गांव में उसकी पत्नी अपने दो बच्चों अगम यादव (9 साल ) और अर्णव यादव (7 साल ) के साथ रह रही थी । जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर की रात को नाग-नागिन का जोड़ा उनके घर में घुस आया और चारपाई पर सो रहे दोनों भाईयों को अपना शिकार बनाया लिया। सांप के डसने से दोनों भाई रोने लगे, जिसके बाद बबलू की पत्नी उनके पास पहुंची, उसने बताया कि उसने नाग-नागिन के जोड़े को भागते हुए देखा।
बबलू को भी बनाया शिकार
बेटों को सांप के डसने की सूचना पर बबलू भागा-भागा गांव पहुंचा और दोनों बेटों को मृत देखकर अचेत हो गया। परिवार वालों ने उसे किसी तरह संभाला। इसके बाद 20 सितंबर को बबलू शौच के लिए निकला था, वभी उसे भी सांप ने डसने का प्रसाय किया, हालांकि वह बच गया लेकिन बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बमुश्किल पकड़ा गया नाग-नागिन का जोड़ा
घटना के बाद स्थानीय सपेरों ने नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद कानपुर से सपेरों को बुलाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सांप के जोड़े को पकड़ा जा सका।
