Lucknow News: ऑफ सीजन में लखनऊ में खिले ट्यूलिप फूल, इसकी खेती बनेगी शहर के लिए वरदान

Lucknow News: एनबीआरआई बंथरा अनुसंधान केंद्र, लखनऊ में ऑफ सीजन ट्यूलिप फूलों का खिलना किसी वरदान से कम नहीं होगा। ये किसानों के लिए आर्थिक अवसर पैदा करेगा।

Lucknow News: ट्यूलिप एक खूबसूरत पुष्प है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग कश्मीर और हॉलैंड तक की यात्रा कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि भारत में ट्यूलिप केवल कश्मीर में ही देखने को मिलेगा। कई अन्य राज्य और शहर भी हैं, जहां इन्हें उगाया जाता है। ये बहुत आकर्षक होते हैं। बता दें कि लखनऊ में भी इन पुष्पों को खिलते हुए पहली बार देखा गया है। लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान बंथरा स्टेशन के बगीचे में ट्यूलिप फूल खिल उठे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्यूलिप मार्च और अप्रैल के महीने खिलते हैं, लेकिन लखनऊ में इन्हें दिसंबर के महीने में खिलते हुए देखा गया है। ऑफ-सीजन में फूलों को खिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Tulips flower blooming in winter off season at Banthra Research Center Lucknow

लखनऊ में ऑफ सीजन खिले ट्यूलिप के फूल

एनबीआरआई के बगीचे में खिले ट्यूलिप फूल

एनबीआरआई अनुसंधान केंद्र के बगीचे में दिसंबर के महीने में करीब 60 ट्यूलिप फूल खिले हैं। इतना ही नहीं वनस्पति शास्त्रियों की मानें तो हो सकता है कि सर्दियों के महीने में खिलने वाला ये ट्यूलिप दुनिया में खिलने वाला पहला ट्यूलिप हो। बता दें कि इस खिलने वाले इन ट्यूलिप फूलों के पीछे तीन एनबीआरआई वैज्ञानिक है। जिनका नाम क्रमशः संस्थान के निदेशक अजीत कुमार शासनी, उद्यान प्रभारी-सह-मुख्य वैज्ञानिक एसके तिवारी, और प्रमुख वैज्ञानिक राकेश चंद्र नैनवाल है। उनके द्वारा अक्टूबर से ही ट्यूलिप बल्बों के पोषण के लिए कड़ी मेहनत की गई थी। उन्होंने फूल और मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए बहुत मेहनत की थी।

End of Feed