यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गोरखपुर-लखनऊ के बीच कई ट्रेनें रद्द; कुछ ट्रेनों के समय पर पड़ा असर

गोरखपुर से लखनऊ के बीच कई ट्रेनें कैंसिल हैं और कई ट्रेनें देरी से चल रही है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि ट्रैक का कुछ काम चल रहा है। वहीं, इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

Train Cancelled: गोरखपुर से लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई है। साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि सेंट्रल स्टेशन से लखनऊ जंक्शन के बीच सिग्नल, ट्रैक का उच्चीकरण, नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से सात ट्रेनों को गोरखपुर से लखनऊ के बीच देरी से चलाया जा रहा है। इसके अलावा तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

train

फाइल फोटो।

ये ट्रेनें रद्द

बता दें कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 05323 आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल है, जो 10 जून को रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 22531-22532 मथुरा एक्सप्रेस 10, 12 व 14 जून को रद्द रहेगी। इसके साथ ही सोमवार को छपरा- आनंद विहार एक्सप्रेस 05323 और छपरा-मथुरा 22531-22532 एक्सप्रेस 10, 12 और 14 जून को रद्द रहेंगी।

End of Feed