पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीतापुर में दुखद घटनाएं; खैराबाद तालाब में 2 की डूबने से मौत, गोमती नदी में दो बहे

सीतापुर जिले में पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर रविवार को दुःखद घटनाएं हुईं। खैराबाद और नैमिषारण्य में दो अलग-अलग स्थानों पर लोग नहाते समय डूब गए। इन घटनाओं में चार लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है और दो की तलाश जारी है।

Sitapur Drowning Cases: 21 सितंबर रविवार का दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है जो अपने पित्रों (पूर्वजों) की शांति और तर्पण के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन इसी क्रम में आज सीतापुर जिले में पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने की घटनाएं सामने आईं, जिसमें चार लोग प्रभावित हुए।

Tragic Drowning Incidents in Sitapur (Symbolic Photo: Canva)

सीतापुर में डूबने की दुखद घटनाएं (सांकेतिक फोटो: Canva)

पहली घटना खैराबाद के भुइयां ताला मंदिर के तालाब में हुई, जहां नहाते समय दो नाबालिग लड़के, प्रदीप यादव (14) और उनके चचेरे भाई विवेक यादव (13), गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

End of Feed