संभल के भस्म शंकर मंदिर के कुएं में मिली तीन खंडित मूर्तियां, खुदाई के बाद कई राज आ रहे सामने

Sambhal Temple: संभल में एक मंदिर को 46 साल बाद खोला गया है, यह मंदिर तब से बंद पड़ा था, जब इलाके में दंगों के कारण हिंदु समुदाय वहां से पलायन कर गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • संभल मंदिर के कुएं में चल रही खुदाई
  • खुदाई में मिल चुकी हैं तीन मूर्तियां
  • तीनों मूर्तियां हैं खंडित

Sambhal Temple: संभल में जिस मंदिर को 46 साल बाद खोला गया है, उसकी साफ-सफाई के दौरान कई राज सामने आ रहे हैं। पहले तो हनुमान जी और शिवलिंग मिला था, बाद में एक कुएं का पता चला। अब कुएं की खुदाई हो रही है, जिसमें से अभीतक तीन खंडित मूर्तियां बरामद हो चुकी हैं। बता दें कि दंगों के बाद इस इलाके को हिंदुओं ने खाली कर दिया था, तब से मंदिर पर ताला लगा था और उसके आसपास अतिक्रमण हो चुका था।

End of Feed