लखनऊ

UP के बलिया में अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, बारात में जा रहे दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

Ballia News: यूपी के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, रसड़ा-फेफना मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप एक मोटरसाइकिल की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई-

Image

बलिया में वाहनों के टक्कर में दो युवकों की मौत

Photo : Times Now Digital

Ballia News: बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में पहाड़पुर गांव के समीप एक मोटरसाइकिल की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रसड़ा-फेफना मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप रविवार रात एक मोटरसाइकिल की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के अरविंद साहनी (30), दिनेश साहनी (28) एवं पवन चौहान (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के समय बाइक पर सवार थे युवक

पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश एवं अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन चौहान का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। सिंह के मुताबिक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!