क्राइम

Sambhal Electricity Theft: संभल में बिजली चोरों का राज? कुल 1250 FIR दर्ज, 4 मस्जिद और 1 मदरसा में भी लिस्ट में

Sambhal Electricity Theft: संभल में बिजली चोरी के हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, एक के बाद एक घरों पड़ छापा पड़ रहा है और बिजली चोरी की कहानी सामने आ रही है। एक जगह तो अवैध रूप से बिजली सप्लाई करने का भी मामला सामने आया है।

Image

संभल में बिजली चोरा के हजार से ज्यादा मामले आए सामने

Photo : IANS

Sambhal Electricity Theft: ऐसा लगता है मानो संभल में बिजली चोरी से ही जलाई जा रही है, पिछले कई दिनों से प्रशासन बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है, सिर्फ पिछले 2 दिनों में संभल में बिजली चोरी के 90 मामले सामने हैं। जिसमें मस्जिद से लेकर मदरसे तक शामिल है।

संभल में बिजली चोरी के कितने मामले

मिली जानकारी के अनुसार संभल जिले में पिछले 3 महीनों बिजली चोरी मामले में पुलिस ने 1250 FIR दर्ज की है। साथ ही 5 करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। संभल में पिछले 2 दिनों में 90 FIR की गई है, जिनमें से 4 मस्जिद और 1 मदरसे से बिजली चोरी पकड़ी गई है, इन 2 दिनों में लगभग 1 करोड़ 75 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

सीएम योगी ने दिए आंकड़े

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में विपक्षियों की खिंचाई करते हुए कहा कि हम सोच रहे थे कि मिनी स्टेशन पावर कॉरपोरेशन चला रहा है, लेकिन संभल में धार्मिक स्थल से बिजली के मिनी स्टेशन संचालित हो रहे हैं। वहां कई मस्जिद ऐसी पाई गईं, जहां अवैध सब स्टेशन बनाकर फ्री में कनेक्शन बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन का लाइन लॉस 30 से कम है, लेकिन संभल के दीपासराय और मीरासराय मोहल्ले में लाइन लॉस 78 और 82 फीसदी है। यह देश के संसाधनों पर लूट है। प्रशासन कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है तो उसे चोर कहेंगे और यदि प्रशासन चोरी पकड़ ले तो कहेंगे कि अत्याचार है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article