Gayatri Prajapati: गायत्री प्रजापति पर जेल में हमले की वजह को लेकर डीआईजी ने दी अहम जानकारी!

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ की जेल में एक कैदी ने हमला किया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने अहम जानकारी दी है।

मंगलवार शाम यानी 30 सितंबर को लखनऊ जेल अस्पताल में एक कैदी ने गायत्री प्रजापति पर लोहे की पटरी से हमला कर दिया। इससे गायत्री प्रजापति के सिर और एक हाथ में गंभीर चोट आई है। तत्काल जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनके सिर में पांच टांके लगाए गए। इस मामले को लेकर डीआईजी राम धनी ने कहा कि यह पूर्वनियोजित साजिश नहीं थी बल्कि अचानक हुई घटना थी जिसमें प्रजापति घायल हो गए।

Gayatri Prajapati

गायत्री प्रसाद प्रजापति (फोटो: canva)

डीआईजी ने कहा कि गायत्री प्रजापति ने पहले अपशब्द बोले थे, जिसके बाद कैदी ने पूर्व मंत्री पर हमला किया था, उन्होंने बताया कि कैदी ने अलमारी में लगे लोहे के पटरे से उनपर हमला कर दिया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं मौके पर मौजूद जेल प्रशासन ने उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया।

End of Feed