लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला और बच्ची को कुचला, मासूम की मौत

Raebareli Accident News: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला और एक बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Raebareli Accident News: यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला और मासूम बालिका को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के कद नीम टीकर गांव के पास हुआ।

Accident

फाइल फोटो

वाहन की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच

हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को मदद पहुंचाई। स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

End of Feed