Lucknow SGPGI: लखनऊ एसजीपीजीआई में आएगा सर्जरी के लिए दूसरा रोबोट, मरीजों को मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:33 PM IST

Lucknow SGPGI: लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सर्जरी कराने वाले मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। संस्थान में सर्जरी के लिए दूसरा रोबोट आएगा। संस्थान ने दूसरे रोबोट का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। नया रोबोट मिलने से रोबोटिक सर्जरी की वेटिंग भी कम होगी। मरीजों की जल्द ही सर्जरी भी हो सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ एसजीपीजीआई में सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत
  • लखनऊ एसजीपीजीआई में आएगा दूसरा रोबोट
  • नया रोबोट मिलने से रोबोटिक सर्जरी की वेटिंग भी होगी कम

Lucknow SGPGI: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में सर्जरी के लिए दूसरे दूसरा रोबोट भी आएगा। रोबोट लाने की दिशा में एसजीपीजीआई ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। किसी भी सरकारी संस्थान का पहला रोबोट हासिल करने वाले एसजीपीजीआई ने अब दूसरे रोबोट का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। एसजीपीजीआई संस्थान में रोबोटिक सर्जरी के लिए करीब चार माह की वेटिंग को देखते हुए सरकार से एक और नया रोबोट देने की मांग की जाएगी। नया रोबोट मिलने से रोबोटिक सर्जरी की वेटिंग भी कम होगी।

Lucknow SGPGI

लखनऊ एसजीपीजीआई में सर्जरी के लिए आएगा दूसरा रोबोट(फाइल फोटो)

एसजीपीजीआई संस्थान के रोबोटिक सर्जरी इंचार्ज और यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एमएस अंसारी के अनुसार, संस्थान में जनवरी 2021 को रोबोट आया था। कोविड महामारी के बाद भी संस्थान ने अब तक तकरीबन सवा पांच सौ रोबोटिक सर्जरी की हैं।

End of Feed