सरयू एक्सप्रेस कांडः अयोध्या में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो गुर्गे भी धराए; महिला कॉन्सटेबल पर बोला था हमला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 09:28 AM IST

Saryu Express Attack Case: एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एसओ समेत तीन पुलिस वाले भी जख्मी हुए।

Saryu Express Attack Case: उत्तर प्रदेश (यूपी) के सरयू एक्सप्रेस कांड का मुख्य आरोपी मार गिराया गया है। शुक्रवार (22 सितंबर, 2023) को उसे एनकाउंटर के दौरान अयोध्या के पूरा कलंदर में ढेर किया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अयोध्या पुलिस के संयुक्त अभियान/ऑपरेशन के दौरान एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा के अलावा दो और सिपाही (आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू) भी घायल हुए।

saryu express

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- सरयू एक्सप्रेस में महिला कॉन्सटेबल पर हमला करने वाला मुख्यारोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया है। एनकाउंटर के बाद इनायत नगर से उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed