लखनऊ में महिला की दिलेरी के आगे पस्त हुईं लुटेरी महिलाएं, दौड़ाकर पकड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:26 PM IST

Brave Woman In Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बहादुर महिला राजकुमारी की दिलेरी से चार लुटेरी महिलाएं पकड़ में आ गईं। पीजीआई के उतरेठिया चौराहे पर बस पर चढ़ते समय चेन लूट का प्रयास किया गया। इस पर महिला राजकुमारी ने लुटेरी महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं की पहचान नीतू, उर्मिला और सीकू के रूप में हुई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में महिला राजकुमारी की दिलेरी से पकड़ी गईं चार लुटेरी महिलाएं
  • पीजीआई के उतरेठिया चौराहे पर हुई वारदात
  • बहादुर महिला की वजह से चारों आरोपी महिलाओं को हुई जेल

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहादुर महिला ने साहस का परिचय दिया। बहादुर महिला राजकुमारी ने हिम्मत और बहादुरी का परिचय दिया। महिला ने अपनी चेन लुटने से बचा ली। साथ ही चार लुटेरी महिलाओं को भी गिरफ्तार करा लिया। जानकारी मिली है कि महिला ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी। लेकिन पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आपको बता दें कि मूलरूप से प्रतापगढ़ के लालगंज निवासी दयाशंकर एल्डिको में मकान का निर्माण करा रहे हैं। पत्नी राजकुमारी भी दयाशंकर के साथ यही रह रही हैं।

Lucknow

लखनऊ में पीजीआई थाने का मामला

राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह पति के साथ प्रतापगढ़ के लिए जा रही थीं। पीजीआई थाना इलाके के उतरेठिया चौराहे पर पति पहले बस में सवार हो गए। इसके बाद जैसे ही वह बस में चढ़ने लगी तो चार बंजारन महिलाएं धक्का-मुक्की करते हुए चढ़ने लगीं।

End of Feed