UP: एक लाख गांवों के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, 460 रूटों पर होगा 1400 बसों का संचालन, विभाग ने सर्वे किया तेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:05 PM IST

UP Roadways: यूपी के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी परिवहन निगम एक लाख गांवों को रोडवेज बसों से जोड़ेगा। रोडवेज की 460 रूटों पर 1400 बसों का संचालन होगा। परिवहन विभाग ने सर्वे तेज कर दिया है। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
  • एक लाख गांवों को रोडवेज बसों से जोड़ेगा यूपी परिवहन निगम
  • रोडवेज की 460 रूटों पर होगा 1400 बसों का संचालन

UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लाखों लोगों को राहत दी है। उत्तर प्रदेश के एक लाख गांवों को रोडवेज बसों से कनेक्ट किया जाएगा। यूपी परिवहन निगम ने इस लेकर अपने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। परिवहन विभाग इसके लिए पीपीपी मॉडल पर 1400 नई बसों का संचालन करेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी के एक लाख राजस्व गांव को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उसके बाद से ही इस अभियान में तेज हो गया है।

Lucknow Roadways buses

सरकार के इस फैसले से यात्रियों को मिलेगी राहत

तकरीबन 1400 नई छोटी और बड़ी बसों की आवश्यकता होगी। परिवहन निगम 460 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर इन बसों से गांवों को कनेक्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर परिवहन निगम के एमडी ने एक कमेटी भी बना दी है।

End of Feed