लखनऊ में बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; सिर पर था एक लाख का इनाम

लखनऊ पुलिस की मुठभेड़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी दीपक वर्मा आज तड़के मारा गया। घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दीपक पर एक लाख का इनाम रखा था।

Lucknow Encounter: लखनऊ में बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी दीपक पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार दिया गया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। शुक्रवार तड़के देवी खेड़ा इलाके में गन्ना संस्थान के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। घिरता देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। आलमबाग थाने की पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया।

encounter lucknow

रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया (सांकेतिक तस्वीर)

शहर से भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली कि वह गन्ना संस्थान के पास घूम रहा है। जब आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था तब पुलिस ने पीछा किया और पकड़ने की कोशिश की। घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे देशबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed