Lucknow Foot Overbridge: लखनऊ में यहां बन रहा फुट ओवरब्रिज, पैदल जाने वाले 10 हजार लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 07:37 PM IST

Foot Overbridge In Lucknow: लखनऊ के सदर बाजार से माल एवेन्यू और पुराना किला की ओर पैदल जाने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ने उनकी समस्या का समाधान कर दिया है। रेलवे ने फुटओवर ब्रिज बना रहा है। जिससे कई हजार लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे आलमबाग के स्लीपर ग्राउंड रेलवे कॉलोनी की बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के सदर बाजार से माल एवेन्यू जाने वालों के लिए अच्छी खबर
  • रेलवे करा रहा फुटओवर ब्रिज का निर्माण
  • कई हजार लोगों को मिलेगी राहत


Lucknow Foot Overbridge: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सदर बाजार से माल एवेन्यू और पुराना किला की तरफ पैदल जाने वाले लोगों को अब और परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी। सदर सब्जी मंडी के पास रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। इसके बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण से रोजाना करीब 10 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे दो माह में फुट ओवरब्रिज को बनाने के बाद शुरू कर देगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे चारबाग से लेकर दिलकुशा तक दो लाइन को चार लाइन में तब्दील कर रहा है। ताकि चारबाग से दिलकुशा के बीच रेल गाड़ियों का तेज गति से संचालन और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

Lucknow Foot Overbridge

सदर सब्जी मंडी के पास रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण

दरअसल, स्थानीय लोग लंबे समय से इस जगह पर अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। रेल लाइन के बगल माल एवेन्यू की तरफ रक्षा संपदा और सदर सब्जी मंडी की तरफ छावनी परिषद की जमीन आती है। दोनों विभागों के साथ रेलवे के अधिकारियों ने यहां का सर्वेक्षण किया था।

End of Feed