Lucknow: शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, दर्ज हुई FIR

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसे धोखे से अकेले बुलाकर बलात्कार किया। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया, और फिर अचानक शादी से मुकर गया।

Lucknow News: लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर धोखे से बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपीने उसे एक दोस्त की पार्टी में दो साल पहले मिला और उसके बाद उसे अपने कमरे पर बुलाकर रेप किया। इसके बाद, उसने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

crime against woman

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

रहीमाबाद की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले एक दोस्त की पार्टी में उसकी मुलाकात ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र निवासी मोहम्मद समीर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर समीर ने उसे अपने कमरे पर मिलने के लिए बुलाया। जहां उसने बातों में फंसा कर युवती के साथ बलात्कार किया। उसके बाद शादी करने की बात कह कर दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। लड़की के विरोध पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दीठाकुरगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अनुसूचित जाति के मामले के कारण विवेचना एसीपी चौक राजकुमार सिंह कर रहे हैं।

End of Feed