पवन सिंह से मिलने लखनऊ आईं पत्नी ज्योति सिंह, पति ने पुलिस को बुलाया तो हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Pawan Singh Case: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। रविवार को उनकी दूसरी पत्नी ज्योति जब लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची तो हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान पवन सिंह ने पुलिस को बुला लिया और लेडी पुलिस ने ज्योति को थाने चलने को कहा।

Pawan Singh Case: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपने काम को लेकर तो कभी निजी जिंदगी की वजह से और रविवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह आज लखनऊ स्थित उनके आवास आ पहुंची तो उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा और लेडी पुलिस ने उन्हें थाने चलने को कहा।

Pawan Jyoti Singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंहस्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (फोटो साभार: www.instagram.com/singhpawan999)

ज्योति सिंह ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और बताया कि उन्हें किस तरह से परेशान किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

End of Feed