Bharat Bandh को UP के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मियों का समर्थन, आपूर्ति रोकी तो होगी कड़ी कार्रवाई

आज भारत बंद के तहत देशभर के बिजली कर्मी भी सांकितिक हड़ताल पर हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के 1 लाख से अधिकर कर्मचारी और संविदाकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं होगा। जानबूझकर बिजली काटने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

आज भारत बंद है! नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर आज पूरे देश में लाखों बिजली कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर हैं। देशभर में 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर इस सांकेतिक हड़ताल में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के भी 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी और संविदाकर्मी इस हड़ताल में शामिल हैं।

limited capacity of call centre number in Bhopal

बिजली आपूर्ति नहीं होगी बाधित

देशव्यापी भारत बंद को किसानों, उपभोक्ताओं और कई ट्रेड यूनियनों का समर्थन हासिल है। हालांकि, हड़ताल के बावजूद बिजली आपूर्ति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आपात सेवाओं के लिए कंट्रोल रूप और वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

End of Feed