Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को ई-प्रवेश की सुविधा भी मिलेगी। लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के प्री सिक्योरिटी होल्ड क्षेत्र में चार ई-गेट लगाए गए हैं। यह गेट मेट्रो के जैसे हैं। यहां यात्री को अपना कागजी बोर्डिंग पास का क्यूआर कोड मशीन के ऊरर रखना होगा। इस कोड के स्कैन होते ही गेट अपने आप खुल जाएगा। इस नई सुविधा का उद्घाटन कर दिया गया है। अब एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के घरेलू उड़ानों के यात्री इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। यदि कोरोना वायरस या कोई और संक्रमण फैलता है तो एयरपोर्ट पर यह सुविधा सम्पर्क रहित है। इस सुविधा से दिव्यांग यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
लखनऊ एरपोर्ट पर यात्रियों के मिलेगी एक और नई सुविधा
एयरपोर्ट प्रवक्ता के अनुसार, ई-गेट्स से दिव्यांग यात्रियों और व्हील चेयर को गुजरने में भी आसानी होगी। यह पहल लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि जिनके पास मोबाइल में टिकट हैं, वो यात्री मोबाइल स्क्रीन पर टिकट का क्यूआर कोड खोलकर मशीन पर रख सकते हैं।
