National Sports Day 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित, खेलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की घोषणा

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। सरकार ने प्रदेश में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने, स्टेडियम और खेल अकादमियों की स्थापना का संकल्प लिया है, जिससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा सके।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा होता है। उन्होंने खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेताओं को सम्मानित किया और सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

Yogi Lead.

CM योगी आदित्यनाथ ने कई खेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का नाम हर भारतीय के मन में हॉकी से जुड़ा है। उन्होंने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए और देश को वैश्विक पहचान दिलाई। योगी ने बताया कि उनकी स्मृति में मेरठ की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है, जहां से इस सत्र से पाठ्यक्रम शुरू हुआ है।

End of Feed