Lucknow Murder News: मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी, नहर किनारे फेंका शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:55 PM IST

Lucknow Murder News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी फेल गई। पर्स में मिले नंबरों से शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या
  • पर्स में मिले नंबरों से हुई शव की शिनाख्त
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Lucknow Murder: राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या कर शव को मोहनलालगंज के बिलहिया खेड़ा के पास नहर के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। बुधवार सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो शव पड़ा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले पर्स से हुई। पर्स की जांच करने पर पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क किया और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

lucknow

मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या

पुलिस ने बताया कि, मोहनलाल गंज के बिलहिया खेड़ा के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ बुजुर्ग का शव ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा। शव की गर्दन पीछे से धारदार हथियार से काटी हुई थी। जबकि दाए हाथ पर भी धारदार हथियार के गहरे घाव थे।

End of Feed