मिशन शक्ति 5.0: यूपी में छात्राओं के लिए आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 1.21 लाख लड़कियों ने अस्पतालों का किया दौरा

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1,21,103 छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित कराना और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। ओपीडी, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाओं को देखकर बालिकाओं ने स्वास्थ्य प्रक्रियाओं को समझा।

UP News: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अनूठी पहल के तहत 1,21,103 छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया।

mission shakti 5 girls

सरकारी अस्पतालों का अनुभव लेती छात्राएं

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से प्रत्यक्ष परिचय कराना और स्वास्थ्य प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब का भ्रमण कर छात्राओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। बता दें कि इस पहल को गतिशील बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 सितंबर को शुभारम्भ किए गए मिशन शक्ति 5.0 ने केंद्रीय भूमिका निभाई। इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान लगातार सक्रिय और प्रभावशाली बनाते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर रहा है।

End of Feed