मौलाना रजवी ने मदनी के बयान को बताया खतरनाक, मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रजवी ने इसे भड़काऊ करार देते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव फैला सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत के मुसलमान सुप्रीम कोर्ट और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखते हैं। रजवी ने मुसलमानों से अपील की कि विवादित बयानों से दूर रहकर अमन और सद्भाव बनाए रखें

UP News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद (MM) के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरतलब है कि मदनी ने भोपाल में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के दौरान कहा था कि अगर “जुल्म होगा तो जिहाद होगा”, जिसके बाद यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बड़े तौर पर चर्चा का विषय बन गया है।

razvi

रजवी ने मदनी के बयान की निंदा की (फाइल फोटो | ANI)

रजवी ने मदनी के बयान को बताया भड़काऊ

मौलाना रजवी बरेलवी ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी का बयान देश के मुसलमानों को भड़काने वाला है और इससे समाज में अनावश्यक तनाव फैल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान उच्चतम न्यायालय सहित सभी अदालतों पर पूरा भरोसा रखते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद जनता के हितों के लिए काम करती है और देश की कोई भी सरकार संविधान के दायरे से बाहर जाकर काम नहीं करती।

End of Feed