वायरल न्यूज़

नीचे पानी का सैलाब, ऊपर मंडराता हेलिकॉप्टर, छत पर फंसे युवक का रेस्क्यू Video हुआ वायरल

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच छत पर फंसे युवक को सेना के हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित बचाया। रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच छत पर फंसे युवक को सेना के हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित बचाया। (Instagram/@singlesociety_in)

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक दिल दहला देने वाला रेस्क्यू वीडियो (Rescue Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाढ़ के पानी से घिरी इमारत की छत पर फंसा नजर आता है। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ऐसे मुश्किल हालात में नेपाल सेना का हेलिकॉप्टर वहां पहुंचता है और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लेता है। बताया जा रहा है कि इलाके में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर थी। पानी तेजी से बढ़ने के कारण कई जगहों पर लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में जो लोग घरों या इमारतों के अंदर फंस गए, उनके लिए मदद पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाढ़ के बीच जिंदगी की जंग, हेलिकॉप्टर ने युवक को ऐसे बचाया

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक इमारत की छत पर खड़ा है। नीचे बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है और आसपास का इलाका पूरी तरह पानी से घिरा हुआ नजर आ रहा है। युवक मदद का इंतजार कर रहा था। तभी आसमान में सेना का एक हेलिकॉप्टर पहुंचता है। हेलिकॉप्टर को देख युवक अपने शर्ट को उतारकर ऊपर की तरफ दिखाते हुए उसे गोल-गोल घुमाता है। ताकि हेलिकॉप्टर पायलट की नजर उस पर पड़े और समय रहते मदद उसके पास पहुंच जाए। इसके बाद धीरे-धीरे हेलीकॉप्टर उस युवक के पास आता है और उसे वहां से निकालने की कोशिश करने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्क्यू टीम काफी सावधानी से उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है।

हेलिकॉप्टर ने युवक को सुरक्षित निकाला

खराब मौसम और बाढ़ के बीच हेलिकॉप्टर से किसी व्यक्ति को सुरक्षित निकालना आसान काम नहीं होता लेकिन सेना के जवान पूरी सावधानी के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। आखिरकार युवक उस छत से हेलीकॉप्टर पर चढ़ने में कामयाब हो जाता है और कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित तरीके से वहां से निकाल लिया जाता है। रेस्क्यू का यह पूरा वीडियो काफी खतरनाक दिख रहा है। वीडियो देखने वाले लोग सेना के जवानों की हिम्मत और तत्परता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग रेस्क्यू टीम के साहस को सलाम कर रहे हैं। हमने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से @singlesociety_in नामक पेज से लिया है। जिसे अब तक करीब 2 करोड़ लोगों ने देखा और 13 लाख लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article