Amethi Road Accident: अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद खुद एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अमेठी में कार और बाइक की टक्कर
मृतकों की पहचान
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जामो-भादर मार्ग पर एक कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई और फिर कार एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सुल्तानपुर के कुड़वार इलाके की रहने वाली शबनम (35), वंदना पाठक (29), दुर्गेश उपाध्याय (35) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
तीन घायलों को लखनऊ किया गया रिफर
सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उनमें से तीन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
