Lucknow Weather Forecast: लखनऊ में कोहरे के साथ होगी नए साल की शुरुआत! अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Weather Forecast, Lucknow Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather in Lucknow Next 10 Days Updates: लखनऊ में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीतलहर का सितम भी जारी रहेगा।

Lucknow Weather Forecast, Lucknow Ka Mausam Kaisa Rahega next 10 Days: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले समय में ठंडी और बढ़ सकती है। ठंड के साथ कोहरे की चादर भी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में देखने को मिलेगी। लखनऊ में इस बार नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। इसके अलावा यूपी के कई हिस्सों में नए साल पर बारिश भी हो सकती है।

Lucknow weather

लखनऊ में मौसम का हाल (फोटो साभार - ट्विटर)

आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में नए साल पर सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। लखनऊ में आज की सुबह भी कोहरे के साथ ही हुई। आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड में इजाफा भी हो सकता है।

End of Feed