Lucknow Traffic: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मायानगरी मुंबई की तर्ज पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। ट्रैफिक कंट्रोल होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। दरअसल, राजधानी लखनऊ की आबादी बढ़ने की वजह से ट्रैफिक का दवाब बढ़ता जा रहा है। रोजाना राजधानी के लोगों को सड़क जाम से जूझना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होता है साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे में लखनऊ के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का आधुनिकीकरण करने का फैसला लिया गया है।
मुंबई की तर्ज पर लखनऊ में कंट्रोल होगा ट्रैफिक
उधर, लखनऊ में 10 फरवरी से आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन को लेकर भी तैयारी की जा रही हैं। जी 20 सम्मेलन से पहले मुंबई के तर्ज पर लखनऊ का ट्रैफिक कंट्रोल करने की तैयारी की जा रही है। ताकि आने वाले मेहमानों को जाम की समस्या ना जूझना पड़े।
