Lucknow Traffic Diversion: आज लखनऊ में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से बाहर निकलने से पहले देखें डायवर्जन रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 02:46 PM IST

Traffic Diversion In Lucknow: 31 दिसंबर और एक जनवरी को कई शॉपिंग मॉल, होटल और क्लबों में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर शाम छह बजे से रात एक बजे तक हजरतगंज समेत कई इलाकों की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। ऐसे में वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS

  • नए साल के जश्न पर लखनऊ में आयोजित होंगे कार्यक्रम
  • लखनऊ में शाम छह बजे से रात एक बजे तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
  • वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल

Lucknow Traffic Diversion: नए साल के स्वागत में शनिवार को कई शॉपिंग मॉल, होटल और क्लबों में कई आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नए साल पर मुख्य आयोजन हजरतगंज में होगा। इसके लिए शनिवार शाम छह बजे से रात एक बजे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इस दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ रास्तों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

Lucknow Traffic Diversion

लखनऊ में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

लखनऊ के महानगर, गोमती नगर और वाईएमसीए चौराहे से सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इसके अलावा, सहारागंज तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा और सप्रूमार्ग की ओर ट्रैफिक नहीं चलेगा। पुलिस कमिश्नर आवास तिराहे से सेंट फ्रांसिस और हजरतगंज एलआईसी बिल्डिंग तिराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे।

End of Feed