Lucknow: सॉरी मैम...मैंने जो किया वो बहुत गलत था, कभी ऐसा नहीं करूंगा, और ट्रेन के आगे कूद गया छात्र

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 02:05 PM IST

Student Attempted Suicide: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में नौंवी का छात्र रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिला। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के पास से एक नोट मिला है। नोट में उसने एक गलती के लिए टीचर से माफी मांगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नौंवी का छात्र रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिला
  • छात्र के पास से एक नोट बरामद, शिक्षिका को लिखा सॉरी
  • शिक्षिका को पत्र लिखकर ट्रेन के आगे कूदा नौंवी का छात्र


Student Attempted Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में कक्षा नौ के छात्र ने बुधवार ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि छात्र इंजन के आगे लगी जाली से टकराकर बाहर गिर गया। जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। छात्र का कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र लखनऊ स्थित एक स्कूल की गोमती विस्तार शाखा में पढ़ता है। घर वालों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सूचना मिलते ही अभिभावक, शिक्षक और प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे थे। प्रबंधक जंगदीश गांधी ने भी अस्पताल जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया है। पुलिस का कहना है कि, मामले में छात्र के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एक माफीनामा जरूर मिला है। पुलिस शिक्षकों से पूछताछ करेगी।

Lucknow news

लखनऊ में टीचर को सॉरी लिख ट्रेन के आगे कूदा नौंवी का छात्र

जानकारी के अनुसार, खरगापुर के रहने वाले रिटायर फौजी ने बताया कि, उनका 13 वर्षी बेटा बुधवार को स्कूल गया था। दोपहर में सूचना मिली कि, बेटा विस्तार में रेलवे लाइन पर खून से लहूलुहान पड़ा है, आसपास के लोगों ने उसे लोहिया में एडमिट कराया है। परिजन आनन-फानन अस्पताल पहुंचे।

End of Feed