Lucknow Murder: अनुराग हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, दोस्तों ने इसलिए किया था कत्ल, हेलमेट से सिर पर किए थे वार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 06:11 PM IST

Lucknow Murder: लखनऊ के बीकेटी के रहने वाले प्रतियोगी छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशेबाजी को लेकर प्रतियोगी छात्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हेलमेट, बाइक की चाबी और मोबाइल बरामद कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त निकले अनुराग के कातिल, नशेबाजी में किया कत्ल
  • दोस्त का टेबलेट गिरवी रखने पर हुआ था विवाद
  • आरोपी ने अनुराग के सिर पर हेलमेट से किए थे वार

Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब के रहने वाले युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशेबाजी को लेकर युवक की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को बीकेटी के अस्ती रोड क्रॉसिंग के पास रहने वाले अनुराग सिंह (26) का शव भैंसामऊ आउटर रिंग रोड पुलिया के पास मिला था। पिता विजय कुमार सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि, नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दोस्तों ने ही अनुराग की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विशाल और सीतापुर के अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

lucknow

पुलिस की गिरफ्तर में दो आरोपी

डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि, मूलरूप से माल के बदैंया के रहने वाले विजय कुमार बीकेटी के अस्ती रोड क्रॉसिंग के समीप रहते हैं। उनके बेटे अनुराग का शव 20 नवंबर को भैंसामऊ आउटर रिंग रोड पुलिया के पास मिला था। अनुराग बेंगलुरू से पीसीएस-जे की तैयारी कर रहा था।

End of Feed