मलिहाबाद मर्डर केस का आरोपी अजय पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपहरण कर महिला को दिया था मार; दर्ज थे 23 मामले

मलिहाबाद महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय कुमार लखनऊ पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया है। अजय कुमार ने तब महिला का अपहरण कर लिया था, जब वो बनारस से लखनऊ पहुंची थी और उसके ऑटो में बैठी थी।

लखनऊ के मलिहाबाद में महिला की हत्या के मुख्य आरोपी अजय कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ पुलिस ने मलिहाबाद हत्याकांड के एक आरोपी दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरा आरोपी अजय कुमार मारा गया है। अजय कुमार के नामी बदमाश था, जिसपर हत्या, लूट समेत 23 मामले दर्ज हैं।

End of Feed