Lucknow: मीटर रीडिंग में हेराफेरी के मामले में बड़ा खुलासा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है सरगना, लेसा की लैब से लेता था चिप

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 09:00 PM IST

Lucknow Meter Reading Scam : लखनऊ में कई हजार बिजली मीटरों में हेराफेरी कर बिजली बिल कम करने वाले गिरोह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह के लोग चिप के साथ ही इंजेक्शन की सिरिंज का उपयोग करते थे। इस गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में बिजली मीटर चला रहा था पश्चिम बंगाल निवासी सरगना
  • मीटर रीडिंग घोटाले के तार पूर्वांचल और मध्यांचल तक फैले
  • सरगना लेसा की लैब से हासिल करता था चिप

Lucknow Meter Reading Scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई हजार घरों में बिजली बिल कम करने को लेकर मीटर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाने वाले गिरोह का यूपी एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने पांच लोगों को अरेस्ट कर बड़े गैंग का खुलासा किया। यह लोग चिप के साथ ही इंजेक्शन की सिरिंज का इस्तेमाल करते थे। गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पूछताछ में पकड़े गए सदस्यों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि, यह काम बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जा रहा था।

lucknow Electricity Meter

मीटर रीडिंग हेराफेरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 50 हजार से अधिक घरों के बिजली मीटर को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर धीमा कर राजस्व को चूना लगाने वाला सरगना पवन पॉल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सरगना पवन पॉल बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से मध्यांचल से पूर्वांचल तक मीटर रीडिंग कम करने वाले गिरोह का संचालन कर रहा था।

End of Feed