Lucknow News: गोमती बैराज पर वाहनों के आने की मनाही, इस दिन तक रहेगा प्रतिबंध; यहां पढ़ें पूरी खबर

Lucknow News: लखनऊ गोमती बैराज के गेटों पर मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस बीच ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन की व्यवस्था की है।

Lucknow News: लखनऊ में गोमती बैराज के गेटों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मरम्मत कार्य के चलते यहां वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। मरम्मत कार्य की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की सख्त मनाही है। लेकिन इस बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा, जिसका प्रयोग लोगों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंच के लिए किया जा सकता है। गोमती बैराज के गेटों की मरम्मत के मद्देनजर रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यदि आप भी इस रास्ते का प्रयोग अधिक करते हैं तो आपके लिए डायवर्जन के बारे में जानना आवश्यक है। इसके साथ ही बता दें कि 9 अप्रैल से गोमती बैराज में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Lucknow Gomti Barrage Will Remain Closed Till 26 April Know Traffic route Diversion

गोमती बैराज पर शुरु हुआ मरम्मत का काम

ये है गोमती बैराज की डायवर्जन व्यवस्था

गोमती बैराज में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात सलमान ताज पाटिल ने वैकल्पिक मार्ग यानी डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार, 9 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोमती बैराज में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस बीच लोगों को डायवर्जन मार्ग का प्रयोग करना होगा।

End of Feed