Indian Railway: यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे प्रशासन ने दस ट्रेनों में जनरल कोच की जगह एक फर्स्ट एसी कोच लगाने का फैसला लिया है। साथ ही सर्दी के मौसम में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर असर न पड़े इसका भी तोड़ निकाल लिया है। रेल यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए मंत्रालय ने सभी रेलगाड़ियों में अनिवार्य रूप से फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने का फैसला लिया है। खराब मौसम और कोहरे की स्थिति के मुताबिक, लोको पायलट ट्रेनों को अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते हैं। फिलहाल ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटे है।
दस ट्रेनों में लगेगा फर्स्ट एसी कोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, गाड़ी संख्या - 15045/46 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के रैक में बदलाव किया गया है। 22 दिसंबर से ट्रेन में यह बदलाव किया जाएगा।
