Lucknow: ये है प्यार में फरेब की कहानी, जिसके प्यार में सब कुछ छोड़ा, उसी ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 10:50 PM IST

Lucknow: लखनऊ में प्यार में युवती ने की थी आरोपी पुष्पेंद्र से शादी। उसके बाद आरोपी पति को युवती पर किसी और से संबंध होने का शक होने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़े भी हुए। फिर एक दिन आरोपी ने अपने भाई व दोस्त के संग गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और लाश को घाघरा नदी में फेंक आए।

KEY HIGHLIGHTS

  1. शक के चलते कर दी थी पत्नी की हत्या
  2. वारदात में आरोपी ने भाई व दोस्त को किया था शामिल
  3. मर्डर के बाद लाश को नदी में फेंका था

Lucknow: लखनऊ में प्यार में फरेब के शक ने एक युवती को मौत के मुंह में पहुंचा दिया। पुलिस ने युवती ही हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। मड़ियांव की रहने वाली युवती ने मोहब्बत में जिस पुष्पेंद्र तिवारी को अपना सब कुछ मानकर उससे शादी की। उसे नहीं मालूम था कि एक दिन यही प्यार उसकी जिंदगी को खत्म कर देगा। पुलिस के मुताबिक प्यार में शक के चलते आरोपी पति ने अपनी पत्नी का कत्ल एक फिल्म की तर्ज पर अपने भाई गोविंद व दोस्त सूरज की मदद से कर डाला।

22

लखनऊ में फिल्मी तर्ज पर पत्नी की हत्या, 3 अरेस्ट। (सांकेतिक फोटो)

इसके बाद आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। हर बार अपने बयान बदलता रहा। जिसके चलते पुलिस का शक यकीन में बदल गया और आरोपी सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

End of Feed