Ranger Beat Up Cook: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब और मलिहाबाद वन रेंज के रेंजर ने दैनिक वेतनभोगी रसोइये को दिल दहला देने वाली सजा दी। रसोइये इंद्रजीत का कसूर सिर्फ इतना था कि एक गिलास टूट गया था। आरोप है कि रेंजर ने उसपर कोड़े बरसाए। रविवार को पड़ोसी की मदद से पीड़ित रसोइये को बचकर निकला गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित रसोइये को परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।
रेंजर द्वारा रसोइये पर कोड़े बरसाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, गोहना कला के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया कि वह 2008 से कुकरैल वन रेंज में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। उसे 18 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगा तो उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद चार साल से बीकेटी के वन रेंज में काम कर रहा है।
