खुशखबरी: कोरोना हारा जीता लखनऊ का जज्बा, 1000 दिनों के बाद कोविड फ्री हुई नवाबों की नगरी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 06:42 PM IST

Coronavirus News: लखनऊ के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। लखनऊ कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। लखनऊ में कोई नया कोरोना संक्रमित रोगी नहीं मिला है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या जीरो हो गई है। लखनऊ में 11 मार्च 2020 को पहला कोरोना संक्रमण का मामला मिला था। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार चलता रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के लोगों के लिए राहतभरी खबर
  • करीब 1000 दिन बाद कोरोना मुक्त हुई राजधानी लखनऊ
  • सक्रिय मामलों की संख्या हुई शून्य

Coronavirus News: देशभर में महामारी की भयंकर आंधी के बाद मंगलवार को पूरे एक हजार दिन बाद राजधानी लखनऊ कोरोना संक्रमण से मुक्ति हो गई है। एकमात्र संक्रमित मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। साथ ही लखनऊ में कोई नया रोगी नहीं मिला है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या जीरो हो गई है। गौरतलब है कि लखनऊ में 11 मार्च, 2020 को पहला कोरोना संक्रमण का मामला मिला था। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार चलता रहा, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य नहीं पहुंची थी।

CORONA

कोरोना फ्री हुआ लखनऊ

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय बने कोरोना वायरस ने साल 2020 में 11 मार्च को राजधानी लखनऊ में दस्तक दी थी। लखनऊ में विदेश से लौटी गोमतीनगर इलाके में रहने वाली ले़डी डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

End of Feed