Indian Railway: कोहरे के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने जनता एक्सप्रेस समेत तीस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। एक दिसंबर से तीन महीने तक यह सभी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा भी कई गाड़ियों के फेरे घटाए हैं। रद्द की गई ट्रेनें लखनऊ से और कई लखनऊ से गुजरत जाती हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, लखनऊ जंक्शन से बरौनी जाने वाली ट्रेन चार दिसंबर से दो मार्च तक कैंसिल रहेगी। इसके अलावा, बरौनी से लखनऊ जंक्शन और वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। देहरादून से वाराणसी की जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी।
भारतीय रेल रद्द हुई 3 ट्रेनें
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, अंबाला से बरौनी तक चलने वाली ट्रेन का तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक संचालन नहीं होगा। बरौनी से अंबाला तक चलने वाली पांच दिसंबर से दो मार्च तक, बरेली से लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक पटरियों पर नहीं दौड़ेगी।
